छत्तीसगढ़ का गठन किस संविधान संशोधन द्वारा हुआ?
84वां संविधान संशोधन विधेयक 2000 (अनुच्छेद 3)
छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
श्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी
छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
श्री दिनेश नंदन सहाय
छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा किस नदी को कहा जाता है?
महानदी (कुल 858 किमी, छ.ग. में 286 किमी)
छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी नदी कौन सी है जो राज्य में बहती है?
शिवनाथ नदी (290 किमी)
भारत का नियाग्रा किस जलप्रपात को कहा जाता है?
चित्रकोट जलप्रपात (इंद्रावती नदी, 95 फीट ऊंचा)
छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है?
मचकुंड / तीरथगढ़ जलप्रपात (मुनगाबहार नदी, 300 फीट)
छत्तीसगढ़ का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन सा है?
गौरलाटा (1,225 मीटर, सामरी पाट, बलरामपुर)
छत्तीसगढ़ का प्रथम शहीद किसे माना जाता है?
शहीद वीर नारायण सिंह (सोनाखान, 10 दिसंबर 1857)
बस्तर का प्रथम शहीद किसे कहा जाता है?
वीर गेंदसिंह (परलकोट विद्रोह, 20 जनवरी 1825)
छत्तीसगढ़ का मंगल पांडे किसे कहा जाता है?
हनुमान सिंह (रायपुर सिपाही बगावत 1858)
छत्तीसगढ़ के गांधी के रूप में कौन जाने जाते हैं?
पंडित सुंदरलाल शर्मा (कंडेल नहर सत्याग्रह 1920)
छत्तीसगढ़ का खजुराहो किसे कहा जाता है?
भोरमदेव मंदिर (कबीरधाम, फणिनागवंश)
छत्तीसगढ़ का शिमला किसे कहा जाता है?
मैनपाट (सरगुजा, तिब्बती शरणार्थी 1962)
छत्तीसगढ़ का प्रयाग किसे कहा जाता है?
राजिम (महानदी, पैरी और सोंढूर का त्रिवेणी संगम)
एशिया की सबसे बड़ी खुली कोयला खदान कौन सी है?
गेवरा व दीपका (कोरबा, SECL)
भारत का 100% टिन उत्पादक राज्य कौन सा है?
छत्तीसगढ़ (दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर)
छत्तीसगढ़ में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
3 (गुरु घासीदास, इंद्रावती, कांगेर घाटी)
छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अभयारण्य कौन सा है?
तमोर पिंगला (सूरजपुर, 608 वर्ग किमी)
छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा अभयारण्य कौन सा है?
बादलखोल (जशपुर, 105 वर्ग किमी)
राजकीय गीत "अरपा पैरी के धार" के रचयिता कौन हैं?
डॉ. नरेंद्र देव वर्मा (3 नवंबर 2019 को मान्य)
छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस कब मनाया जाता है?
28 नवंबर (2007 में राजभाषा विधेयक पारित)
कर्क रेखा छत्तीसगढ़ के कितने जिलों से गुजरती है?
4 जिलों से (MCB, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर)
छत्तीसगढ़ का उच्च न्यायालय कहां स्थित है?
बोदरी, बिलासपुर (देश का 19वां उच्च न्यायालय)
विश्व प्रसिद्ध 75 दिनों तक चलने वाला दशहरा कहां का है?
बस्तर दशहरा (मां दंतेश्वरी आराधना)
पंडवानी लोकगायन की विश्व विख्यात गायिका कौन हैं?
डॉ. तीजन बाई (पद्म श्री, भूषण, पद्म विभूषण)
हिंदी का प्रथम छायावादी कवि किसे माना जाता है?
मुकुटधर पांडेय (बिलासपुर/जांजगीर)