प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं एवं संदर्भ
चार्ल्स सी. इलियट: 1854 में छत्तीसगढ़ का प्रथम डिप्टी कमिश्नर नियुक्त हुआ। रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली की शुरुआत।
शहीद वीर नारायण सिंह (सोनाखान): बिंझवार आदिवासी जमींदार। 1856 के भयंकर अकाल में कसडोल के व्यापारी माखनलाल का अनाज का गोदाम तोड़कर भूखी जनता में वितरित किया।
सोनाखान विद्रोह: डिप्टी कमिश्नर इलियट और लेफ्टिनेंट स्मिथ ने देवरी जमींदार की गद्दारी से वीर नारायण सिंह को घेरा। 10 दिसंबर 1857 को रायपुर के जयस्तंभ चौक पर सरेआम तोप से उड़ाकर/फांसी देकर वीरगति दी गई।
छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद: शहीद वीर नारायण सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माना जाता है।
हनुमान सिंह (छत्तीसगढ़ का मंगल पांडे): रायपुर स्थित तीसरी भारतीय रेजिमेंट के मैगजीन लश्कर। 18 जनवरी 1858 को ब्रिटिश सार्जेंट मेजर सिडवेल की तलवार से हत्या कर बगावत की। 17 साथियों को फांसी हुई, हनुमान सिंह बच निकले।
वीर सुरेन्द्र साय (संबलपुर): 1827 से 1862 तक 35 वर्षों तक अंग्रेजों से गुरिल्ला छापामार युद्ध लड़ा। असीरगढ़ किले में 1884 में वीरगति प्राप्त की।
1861 मध्य प्रांत (CP) गठन: 2 नवंबर 1861 को सेंट्रल प्रोविंस बना। छत्तीसगढ़ में तीन जिले बने: रायपुर, बिलासपुर व संबलपुर। 1862 में रायपुर को संभाग बनाया गया।
छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (CG GK) का अध्ययन करें
छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीक, भौगोलिक सीमाएं, 5 अपवाह तंत्र, खनिज संपदा, 33 जिले, जनजातियां एवं 100+ त्वरित वन-लाइनर फैक्ट्स।
संपूर्ण CG GK देखें (क्लिक करें)