प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं एवं संदर्भ
पंडित सुंदरलाल शर्मा: "छत्तीसगढ़ के गांधी"। 1906 में समित्र मंडल बनाया। 1920 में कंडेल नहर सत्याग्रह (धमतरी) का सफल नेतृत्व किया। 1925 में हरिजनों को राजिम के राजीवलोचन मंदिर में प्रवेश कराया।
महात्मा गांधी का प्रथम आगमन (20-21 दिसंबर 1920): पंडित सुंदरलाल शर्मा के आग्रह पर कंडेल नहर सत्याग्रह के सिलसिले में रायपुर व धमतरी आए।
महात्मा गांधी का द्वितीय आगमन (22-28 नवंबर 1933): हरिजन उद्धार यात्रा के तहत दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर व धमतरी पहुंचे। सुंदरलाल शर्मा के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
असहयोग आंदोलन (1920): वकीलों द्वारा अदालतों का बहिष्कार। वामनराव लाखे ने "रायसाहब" की पदवी त्यागी, जनता ने उन्हें "लोकप्रिय" की उपाधि दी।
जंगल सत्याग्रह (1930 - सविनय अवज्ञा आंदोलन): वन कानूनों के विरोध में छत्तीसगढ़ के वनांचलों में ऐतिहासिक सत्याग्रह चला।
गट्टासिल्ली जंगल सत्याग्रह: बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में, पुलिस के ठंडे पानी की बौछारों के सामने सत्याग्रही लेट गए।
रुद्री-नवागांव जंगल सत्याग्रह: पुलिस फायरिंग में मिट्ठू व सिंधु शहीद हुए।
तमोरा जंगल सत्याग्रह (महासमुंद): यतियतन लाल के जेल जाने के बाद 16 वर्षीय बालिका दयावती ने अंग्रेज एसडीएम को तमाचा मारा।
रायपुर डायनामाइट कांड (1942): बिलख नारायण अग्रवाल, ईश्वरी चरण शुक्ल व जयनारायण पांडे द्वारा रायपुर जेल की दीवार उड़ाने का साहसिक प्रयास।
रायपुर विद्यार्थी जुलूस (1942): रणवीर सिंह शास्त्री के नेतृत्व में युवाओं का विशाल प्रदर्शन।
छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (CG GK) का अध्ययन करें
छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीक, भौगोलिक सीमाएं, 5 अपवाह तंत्र, खनिज संपदा, 33 जिले, जनजातियां एवं 100+ त्वरित वन-लाइनर फैक्ट्स।
संपूर्ण CG GK देखें (क्लिक करें)