प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं एवं संदर्भ
1924 (प्रथम संकल्पना): पंडित सुंदरलाल शर्मा द्वारा रायपुर जिला परिषद की बैठक में पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की रूपरेखा व पांडुलिपि तैयार की गई।
1946: ठाकुर प्यारेलाल सिंह द्वारा "छत्तीसगढ़ शोषण विरोधी मंच" का गठन किया गया (पृथक राज्य का पहला संगठन)।
1953: फजल अली की अध्यक्षता में गठित "राज्य पुनर्गठन आयोग" के समक्ष बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल व विधायकों द्वारा अलग राज्य का ज्ञापन प्रस्तुत।
1956 (छत्तीसगढ़ महासभा): डॉ. खूबचंद बघेल की अध्यक्षता में राजनांदगांव में महासभा का गठन, महासचिव दशरथ चौबे बने।
1967 (छत्तीसगढ़ भ्रातृ संघ): डॉ. खूबचंद बघेल एवं बैरिस्टर द्वारिका प्रसाद तिवारी द्वारा "ब्रदरहुड एसोसिएशन" की स्थापना।
1976: कामरेड शंकर गुहा नियोगी द्वारा भिलाई-दल्लीराजहरा अंचल में "छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा" का गठन।
1983: संत पवन दीवान द्वारा "पृथक छत्तीसगढ़ पार्टी" का गठन किया गया।
1993: चंदूलाल चंद्राकर की अध्यक्षता में "सर्वदलीय छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण मंच" का गठन।
1994: मध्य प्रदेश विधानसभा में रविंद्र चौबे द्वारा पृथक छत्तीसगढ़ निर्माण का अशासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित।
1998 (शासकीय संकल्प): मध्य प्रदेश विधानसभा में दिग्विजय सिंह सरकार द्वारा पृथक राज्य का शासकीय संकल्प पारित।
संसदीय विधेयक (2000): गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी द्वारा लोकसभा में मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 25 जुलाई 2000 को पेश किया गया। 31 जुलाई को लोकसभा और 9 अगस्त को राज्यसभा से पारित।
28 अगस्त 2000: राष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 पर हस्ताक्षर किए।
1 नवंबर 2000: मध्य प्रदेश के 16 जिलों को अलग कर भारत के 26वें राज्य के रूप में "छत्तीसगढ़" का विधिवत जन्म हुआ।
छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (CG GK) का अध्ययन करें
छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीक, भौगोलिक सीमाएं, 5 अपवाह तंत्र, खनिज संपदा, 33 जिले, जनजातियां एवं 100+ त्वरित वन-लाइनर फैक्ट्स।
संपूर्ण CG GK देखें (क्लिक करें)