Home
My Quiz

हिन्दी में अनेकार्थी शब्द

Publish: 27 June 2023, 2:55 am IST | Views: Page View 127

प्रत्येक भाषा में ऐसे बहुत से शब्द होते हैं जो अनेकार्थी होते हैं, किंतु संस्कृत शब्दों में यह बात विशेष रूप से पाई जाती है | ऐसे शब्दों को अनेकार्थी शब्द कहते हैं और उनका अर्थ प्रसंग के अनुसार लगाया जाता है | नीचे कुछ अनेकार्थी शब्द दिए जाते हैं |

अंक - गोद, संख्या के अंक, नाटक के अंक, पारिच्छेद , चिन्ह |

अक्ष - पहिया, चुरी, चौसर का पासा, रथ, आंख,ज्ञान,मंडल, एकवाट, आत्मा |

अर्क - सूर्य, मंदार का पौधा, इंद्रा, ताम्र, इस्फतिक, पंडित, बड़ा भाई, रविवार |

अक्षर - आकर आदि, वर्ण, विष्णु, ब्रम्हा , शिव, मोक्ष, गगन, धर्म, तपस्या, जल, नाश रहित सत्य |

अग्र - आगे, पहले अगवा, मुख्य, शिरा,एक राजा का नाम , श्रेष्ट |

अज - ब्रम्हा , शिव, दशरथ के पिता, बकरा, मेष राशी |

अनन्त - विष्णु, सर्पो का राजा, ब्रम्ह, आकाश, आविनाशी, अंतहीन |

अंतर - आकाश,मध्य, छिद्र, अवसर, अवधि, अंतर्ध्यान, व्यवधान |

अपवाद - कलंक, किसी नियम का ना लग्ना |

अमृत - जल , पारा, दूध, अन्न, स्वर्ण, गिलोय |

अम्बर - वस्त्र , आकाश |

अरुण - सूर्य, सूर्य का सारथी, रक्त वर्ण |

अर्थ - धन, मतलब, कारण |

आत्मा - स्वरुप, ब्रम्हा,परमात्मा,सूर्य,अग्नि |

उत्तर - जवाब,उत्तर दिशा |

कनक - सोना , धतुरा |

कर - हाँथ, किरण, सुड,टैक्स |

गो - सूर्य, बैल, गोमेद, यज्ञ, एक ऋषि का नाम, दिशा, भारती, भूमि, गाय, स्वर्ग, वज, अंबु, किरण, आंख, वाण ,केस, |

गुण - स्वभाव, कौशल, सील, रस्सी, गुना |

धन - बादल, घना, गणित में किसी संख्या को उसी संख्या में दो बार गुणा करना |

जलद - कमल, मोती, मछली, शंख, शिवार, चंद्रमा |

जीवन - जल, प्राण |

तात - पिता, भाई, मित्र, बड़ा, गरम, पूज्य, प्यारा |

तारा - नक्षत्र, आंख की पुतली, बाली की स्त्री, बृहस्पति की स्त्री, देवी विशेष |

द्रिज - पक्षी, चंद्रमा, दांत, |

धात्री - माता, आंवला, पृथ्वी, उपमाता |

नाग- सर्प, हाथी, नागकेशर |

Categories: Uncategorized, Hindi (हिन्दी)