Mahtari Vandana Yojana 2026
Publish: 07 September 2026, 1:59 pm IST | Views: 22

महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना मार्च 2024 से लागू की गई है।
योजना से लाभ
- पात्र महिला को रुपये 1000/- प्रतिमाह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से।
- सामाजिक सहायता कार्यक्रम/विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को रु. 1000/- से कम पेंशन राशि प्राप्त होने पर शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है।
- महतारी वंदन योजना लिंक के माध्यम से हितग्राही द्वारा अपने आवेदन एवं भुगतान की स्थिति जान सकते है ।
- इसके अलावा कोई शिकायत हो तो कर सकते है,तथा शिकायत के निराकरण की स्थिति देख सकते है| हितग्राही द्वारा लाभ त्याग एवं मृत्यु की जानकरी दर्ज कर सकते है |
- अधिक जानकारी के लिए समस्त जिले एवं राज्य का संपर्क नबर उपलब्ध है |
पात्रता
- विवाहित महिला, जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो।
- आवेदन के कैलेंडर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 01 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो।
- विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होगी।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर - बैंक खाते से जुड़ा हुआ
- डेटा स्त्रोत: https://cgwcd.gov.in/mahatari-vandan-scheme
Categories: CG Website









