सेल्फी ले रही लड़की नदी में गिरी घटना छत्तीसगढ़ की, सिर पर लगी गंभीर चोट…

Publish: 20 May 2024, 3:11 pm IST | Views: Page View 456

सेल्फी लेने की लिए पुल की रेलिंग में बैठी युवती बोरई नदी में गिरी, सिर पर गंभीर चोट, इलाज के लिए लेजाया गया अस्पताल

ladki ki photo

सक्ति जिले के ग्राम भड़ोरा में बोरई नदी के ऊपर बने पुल की रेलिंग में सेल्फी लेने के लिए बैठी युवती अचानक नदी में जा गिरी, हादसे में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई है।
परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, पिरदा गांव की रहने वाली युवती रानी घूमने अपनी सहेली के घर भडोरा गई हुई थी।

दोनो सहेली शाम करीबन 5 बजे घूमने के लिए बोरई नदी के ऊपर बने पुल के पास पहुंची हुई थी इस बीच युवती रानी सिदार सेल्फी लेने के लिए पुल के रैलिंग में बैठकर सेल्फी ले रही थी की अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह नदी के नीचे गिर गए। गिरने से युवती के सिर के पीछे गंभीर रूप चोट आई है।

उसकी सहेली ने घटना की जानकारी आस पास के लोगो को दी और नदी से युवती रानी सिदार को बाहर निकाला गया। युवती के परिजनों को सूचना दी वही 112 को भी घटना की जानकारी दी गई। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Categories: Chhattisgarh

Tags: Sakti, Malkharoda

Share:

Related News

Bastar District Recruitment 2026 - Apply Offline for 11 Subject Expert, Computer Instructor and More Posts
Chhattisgarh Related important 1000+ Topic
सक्ती जिला पुलिस के द्वारा सभी थाना क्षेत्र में गाड़ी सावधानी पूर्वक चलाने की अपील
BPL List 2026
CRPF Constable (Sports Quota) Recruitment 2026
India Post GDS Result 2026 - Check 1st Merit List Date, Circle-wise PDF
NREGA Job Card Chhattisgarh